{"_id":"56ddd2624f1c1bec258b4591","slug":"broke-four-locks-including-cash-stolen-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ताले तोड़ नगदी सहित लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार ताले तोड़ नगदी सहित लाखों की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने अलमारी तोड़ बिखेरा सामान
- फोटो : chor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग थाने के गांव गोधरौली में चोरों ने चार ताले व अलमारी का लाकर तोड़कर नगदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। कस्बे में घटित हुई सनसनीखेज चोरी की घटना से कस्बावासियों व गोधरौली में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
गांव गोधरौली निवासी राजेश द्विवेदी का तिमंजिला मकान है। जिसके ग्राउंड फ्लोर में वह स्वयं रहते हैं और ऊपर की मंजिल में दो किरायेदार हैं। रविवार रात वह अपने भांजे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने उन्नाव जनपद के नौबस्ता गए थे।
विज्ञापन
तभी चोर उनके घर के गेट व तीन कमरों में लगे ताले तोड़कर घर में घुस आए। फिर अलमारी का लाकर तोड़कर 15 हजार रुपये नगद व एक लाख पैंसठ हजार के जेवरातोें सहित बर्तन, कपड़े आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना गृहस्वामी को किराएदार अवधेश पांडेय ने दी।
विज्ञापन
जिस पर उन्हाेंने औंग थानाध्यक्ष को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने बताया कि चोरी की जांच कर कार्रवाई जाएगी।