फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Collectorate on entering the SP and police ballyragging

कलेक्ट्रेट में घुसने पर सपा व पुलिस में धक्कामुक्की

Mon, 07 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Collectorate on entering the SP and police ballyragging
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयालू को घसीटती पुलिस - फोटो : police public

 कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद पर निर्वाचित सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव के साथ कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने को लेकर पुलिस व सपाई आमने-सामने हो गए। नजर बचाकर भीतर जाने की कोशिश करते समय पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता को खींचकर बाहर कर दिया। इससे गुस्साए सपाइयों की पुलिस से धक्कामुक्की हुई। हालांकि अफसरों और खुद कल्लू यादव ने रोककर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


सपा के नेता व कार्यकर्ताओं का रविवार को खुशी का ठिकाना न रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर सुबह आठ बजे से जमा सपाई परिणाम सामने आने के बाद उछल पड़े। दोपहर सवा दो बजे निर्वाचित एमएलसी का काफिला कलेक्ट्रेट गेट पहुंचा।
विज्ञापन


यहां पर तैनात फोर्स ने चुनाव आयोग के फरमान का हवाला देकर कलेक्ट्रेट के अंदर अनावश्यक भीड़ जाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सपाइयों और पुलिस की झड़प हो गई। उत्साह से लबरेज सपाई मना करने के बावजूद पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए कलेक्ट्रेट की पुलिस चौकी तक जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संभालने के लिए विजेता कल्लू यादव वहीं कुर्सी पर बैठ गए। बाद में एडीएम के बुलाए जाने पर कलेक्ट्रेट कक्ष में जाकर प्रमाण पत्र लिया। इस मौके पर सपा प्रत्याशी के साथ पूर्व सांसद राकेश सचान, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, मोइन खान, केतकी यादव, विपिन यादव, सपा कानपुर ग्रामीण जिला सचिव विनोद सिंह चंदेल, लोहिया वाहिनी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष उमेश यादव, उपाध्यक्ष नीशू यादव, ब्लाक प्रमुख शिवराजपुर राजेश कोरी, अरुणेश पांडेय, हर्षित सिंह, तबरेज वारसी टीलू भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed