{"_id":"56dc80c14f1c1b744f8b4568","slug":"bsp-mlc-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से सीट छीन कल्लू बने एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से सीट छीन कल्लू बने एमएलसी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ फूलों की माला पहने खड़े दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव
- फोटो : election mlc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी निकाय का पद सपा के दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने बड़े अंतर से बसपा के अशोक कटियार से छीन लिया। कल्लू को कुल 2687 वोट मिले जबकि अशोक 1107 पर सिमट गए। भाजपा प्रत्याशी अनिल गुप्ता उर्फ चाली मतगणना में दूर-दूर तक नहीं टिके। इन्हें महज 407 वोट मिले। बड़ी संख्या में जागरूकता की कमी या फिर जानबूझकर की गई गलत वोटिंग के चलते 257 मत अवैध हो गए। इनमें 15 वोटर ऐसे थे जिन्हें कोई प्रत्याशी पसंद नहीं था लिहाजा उन्होंने नोटा का कॉलम भरा।
विज्ञापन
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद के इस चुनाव में पांच प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे। सपा से कल्लू यादव, बसपा से अशोक कटियार(सिटिंग एमएलसी), भाजपा से अनिल गुप्ता चार्ली, समता रिपब्लिकन पार्टी से धर्मेंद्र सिंह और निर्दल रामशरण यादव ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह आठ बजे प्रेक्षक और आरओ राजीव रौतेला की देखरेख में गिनती शुरू हुई। कुल 10 टेबल पर गिनती होने से मतगणना कार्मिकों पर भार कम पड़ा और साढ़े 11 बजे तक सभी टेबल के परिणाम आ गए। प्रथम वरीयता के मत की गिनती में ही सपा ने जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
सभी मतों को मिक्स कर गिनती कराए जाने से प्रत्याशी को कानपुर नगर, कानपुर देहात और फतेहपुर में अलग-अलग कितने वोट मिले, इसका आंकलन नहीं किया जा सका। चुनाव परिणाम से गदगद सपा समर्थक व नेता जुलूस रूप में विजेता कल्लू यादव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से प्रमाण पत्र हासिल किया।