फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Peace comes to life by the chanting of Gayatri

गायत्री के जप से जीवन में आती है शांति

Thu, 10 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 10 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Peace comes to life by the chanting of Gayatri
यज्ञ में आहुतियां डालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से हो रहे 24 कुंडीय हवन में श्रद्धालुओं ने जनकल्याण के लिए आहुतियां डालीं। गुरुवार को अंतिम दिन यज्ञ के अलावा जप और योग आदि कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से मोहल्ला जाफरी में गायत्री प्रज्ञा पीठ में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में यज्ञ के अलावा  संस्कार समारोह का भी आयोजन हो रहा है। बुधवार को श्रद्धालुआें ने जन कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन


टोली नायक विनय केसरी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में होने वाले दोषों के निवारण के लिए गायत्री की साधना परम आवश्यक है। उन्होंने सभी से बुराई त्यागकर अच्छाई अपनाने का आह्वान किया। इन्होंने कहा कि गायत्री के जप से मनुष्य के जीवन में शांति आती है। शंातिकुंज हरिद्वार से आए शुभम श्रीवास्तव ने भक्ति गीत गाकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवकुमार चौरसिया ने बताया कि बुधवार को यज्ञ के साथ विद्यारंभ संस्कार करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को अंतिम दिन सुबह जप, ध्यान, योग, के बाद गायत्री महायज्ञ के साथ पूर्ण आहुति डाली जाएगी। हरिद्वार से आए विनय केसरी, प्रदीप कुमार साहू ने गायत्री साधना के संबंध में प्रकाश डाला। शाम को मिशन के गीतों के साथ दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर महेंद्र सक्सेना, विनय कुमार, रामबहादुर पाल, श्रीकृष्ण पाल और अखिलेश मुरारी पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed