{"_id":"56e70a2a4f1c1b87108b4760","slug":"rpf-and-the-army-clashed-at-atms-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर भिड़े आरपीएफ व सेना के जवान, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम पर भिड़े आरपीएफ व सेना के जवान, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
चीनी पीएलए सैनिक
- फोटो : wikipedia
रेेलवे स्टेशन परिसर में एक एटीएम से धन निकासी को लेकर आरपीएफ और सेना के जवानों में जमकर मारपीट हुई। सेना के जवान को पकड़ आरपीएफ की टीम थाने ले आई, जहां सेना के जवानों के आने के बाद अब सुलह-समझौते की कोशिशें हो रही हैं।
रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआई एटीएम में सोमवार शाम आरपीएफ का एक जवान पैसा निकाल रहा था, पीछे लोगों की कतार लगी थी। बताते हैं कि तभी एक सेना का जवान आया और आरपीएफ के जवान को धक्का देते हुए कहा कि मेरी ट्रेन छूट रही है, पहले हमें निकालने दो।
इस बात पर आरपीएफ सिपाही ने प्रतिकार किया तो सेना के जवान ने जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। सिपाही के कपड़े व बनियान तक फाड़ डाले। बाद में सिपाही की सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने सेना के जवान को पकड़ कर पीट दिया।
विज्ञापन
उसे थाने लाया गया, जहां बाद में देर शाम सेना के कई जवानों के आ जाने से मामले को सुलह-समझौता से निपटाने की बात चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार तिवारी के कक्ष में देर शाम तक दोनों पक्ष बैठे रहे। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है।