{"_id":"56d9e1844f1c1bb3048b4a38","slug":"hindhi-news-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरों ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरों ने निकाली पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
पदयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनरतले प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल इंजीनियराें ने सभा करने के बाद शहर में पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सिंचाई विभाग के इंजीनियर दिनेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में प्रांतीय खंड कार्यालय में हुई सभा में सभी घटक संघों से बेमियादी हड़ताल को सफल बनाने के लिए इसमें शामिल होने का अनुरोध किया गया।
साथ ही चेतावनी दी गई कि जिस विभाग के इंजीनियर्स अभी भी कार्य कर रहे हैं। मार्शल टीम द्वारा उनको समुचित प्रयास कर हड़ताल में शामिल किया जाएगा। सभा के बाद प्रांतीय खंड कार्यालय से पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
पद यात्रा विकास भवन, कलेक्ट्रेट होते हुए शहर भर में घूमी। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सभा में लोनिवि के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोमल सिंह, सेतुनिगम के जीपी यादव, नगर पालिका परिषद के किशोरी सिंह, लोनिवि के अहिवरन सिंह, नलकूप खंड के रामाश्रय यादव, राजकीय निर्माण निगम के राजीव भदौरिया, आवास विकास परिषद के अनिल कुमार, जल निगम के गिरधारीलाल व भीमसिंह ने विचार व्यक्त किए।