{"_id":"56e5a2684f1c1b26428b458d","slug":"one-killed-in-a-road-accident-9-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, 9 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, 9 घायल
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
गौरतलब है कि गुड़गांव निवासी विनोद (25) ने अपनी टाटा मैजिक को गुड़गांव के ही लक्ष्मी कांत की ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगा रखा था। ट्रांसपोर्ट कंपनी से मजगावां निवासी घनश्याम ने रोहताश नगर सासाराम बिहार के लिए टाटा मैजिक को बुक किया। विनोद अशोक बिहार निवासी अपने साथी महेंद्र के साथ माल को पहुंचाने के लिए निकला। कासगंज सिकंदराराऊ मार्ग पर डुकरिया नगला के निकट अचानक गाड़ी का पहिया निकल गया, जिससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। विनोद गाड़ी के ऊपरी हिस्से पर बैठा था, जिस कारण वह सड़क पर आ गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को एटा भेजा। हालांकि गाड़ी में सवार चालक व माल का स्वामी को कोई चोट नहीं आई।
वहीं बढ़ारी वैश्य के निकट रोडवेज चालक ने बाइक सवार महेंद्र पुत्र नगला पट्टी शैलेंद्र पुत्र प्रेमपाल निवासी दानियारगंज को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी बाइक आइसक्रीम बिक्रेता रामगोपाल की ढकेल में जा लगी, जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।