फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stampede in Sohgra Dham temple

सोहगरा धाम मंदिर में भगदड़

Mon, 07 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 07 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 stampede in Sohgra Dham temple
सोहगरा धाम मंदिर में भगदड़।
 महाशिवरात्रि के मौके पर सोहगरा धाम मंदिर और दीर्घेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालु अव्यवस्था के शिकार हुए। सोहगरा धाम मंदिर परिसर में जलाभिषेक के दौरान सोमवार सुबह भीड़ बेकाबू हो गई। मंदिर के अंदर अफरा-तफरी मचने से एक घंटे तक श्रद्धालु फंसे रहे। बिहार पुलिस की सक्रियता के बाद किसी तरह स्थिति सामान्य हुई। वहीं दीर्घेश्वरनाथ मंदिर मझौलीराज में बिजली तीन घंटे गुल होने से गर्भगृह में कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


बिहार बार्डर पर स्थित सोहगरा मंदिर की एक तरफ की सीढ़ी बिहार तो दूसरी तरफ की सीढ़ी यूपी में खुलती है। सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए  दोनों तरफ की सीढ़ी से लोग मंदिर के
विज्ञापन

अंदर जाने लगे। मंदिर के अंदर भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई। इसके चलते कई महिलाएं गिरकर घायल हो गईं। एक घंटे तक मंदिर की एक गली में श्रद्धालुओं का रेला फंसा रहा। देरी पर लोगों ने पुलिस को भला बुरा कहा। मंदिर के अंदर पहुंची बिहार पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अफरातफरी के दौरान भाटपाररानी पुलिस सुबह सात बजे तक मंदिर परिसर में नजर नहीं आई। हालांकि भाटपाररानी एसओ गजेन्द्र राय ने अव्यवस्था के लिए बिहार पुलिस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की निष्क्रियता से मंदिर में कुछ देर के लिए अफरातफरी  मची थी। 


 उधर मझौलीराज नगर के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पर सोमवार को तीन बजे भोर से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचने लगा। पांच बजे भोर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी और लंबी कतार लग गई। अचानक जनरेटर बंद होने से गर्भगृह में तीन घंटे तक अंधेरा रहा। इसके चलते जलाभिषेक करने वाले कई श्रद्धालु सीढ़ी से उतरने के दौरान गिर गए। प्रशासन ने मंदिर से करीब आधे किमी दूरी पर बैरिकेटिंग कराकर भीड़ को काबू में किया। सुरक्षा में पीएसी और कई थाने की पुलिस लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed