फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बच्चों के विवाद में हुआ बवाल

बच्चों के विवाद में हुआ बवाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
बच्चो के विवाद में बलुअही गांव में हुआ विवाद
विज्ञापन
पूरा गांव दो खेमों में बांटकर हुआ आमने - सामने पीआरबी के जवानों को लोगों ने दौड़ाकर घेरा देवरिया। रामपुर कारखाना के बलुअही गांव में बुधवार की देर शाम गांव में एक बड़ा विवाद हो गया। मामूली सी बात पर पूरा गांव दो पक्षों में बंट गया और आमने - सामने हो गया। मौके पर पहुंचे पीआरबी के जवानों को लोगों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची फोर्स ने मामले को काबू में किया। इसमें दो लोगों को चोटें आई। गांव के लोग अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर फोर्स तैनात है। रामपुर कारखाना के बलुअही गांव में करीब 15 दिन पहले बच्चों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। बुधवार की देर शाम उसी बात को लेकर उनके अभिभावकों के बीच बहस हो गई। इसी बीच एक पक्ष के एक सख्स ने गोली दूसरे वश के लोगों को गोली मारने की बात कह दिया। आरोप है कि उसने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी शुरू दिया। सूचना पर पहुंचे पीआरबी के जवानों को दूसरे पक्ष के लोगों ने दौड़ाकर घेर लिया। इस बात की जानकारी होते ही थाने से भारी संख्या में फोर्स पहुंची। बल प्रयोग करके हालात को काबू में किया। दोनों पक्षों से दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना के शुरू में हुई मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल एक पुरुष और एक महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पूरे गांव के लोग अपना हर छोड़कर फरार हो गए हैं। उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक - एक कर सबके घरों की तलाशी ली। गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
इस सम्बंध में एसआई रमाशंकर यादव ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है फिलहाल दो के घायल होने की जानकारी है। गांव में फोर्स लगाकर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मामला राजनीति से जुड़ा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed