फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vehicle glass broken, stolen money

वाहन का शीशा तोड़ा, रकम चोरी

Thu, 10 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 10 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vehicle glass broken, stolen money
वाहन का शीशा तोड़ा, रकम चोरी।
सलेमपुरमें  बारातियों को लेकर जा रही चार पहिया वाहन का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी उस समय हुई जब सलेमपुर में गाड़ी का पहिया पंक्चर होने पर ठीक किया जा रहा था। बारातियों के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

लार, तिलौली गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिवशंकर शर्मा के बेटे की बारात बृहस्पतिवार को कुशीनगर जिले के फाजिलनगर कस्बा के लिए जा रही थी। शिवशंकर का वाहन अभी सलेमपुर नगर के क्रय विक्रय समिति के समीप पहुंचा था कि उसका पहिया पंक्चर हो गया। चालक पहिया मरम्मत करवा रहा था और सभी लोग वहां खड़े थे। इसी दौरान अचानक वाहन के पीछे का शीशा फूट गया। शीशा फूटने के बाद वहां मौजूद एक युवक से बाराती पूछताछ करने लगे। लेकिन युवक कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इतने ही देर में चार पहिया वाहन में रखा रुपये से भरा बैग गायब हो गया। वाहन का पहिया ठीक होने के बाद बाराती वाहन में बैठे तो बैग गायब देख शिवशंकर के होश उड़ गए। वाहन से नीचे उतकर लोग शोर मचाने लगे। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित के अनुसार बैग में डेढ़ लाख रुपये था। बेटे की बारात में खर्च करने के लिए रखा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed