{"_id":"56e6fe6f4f1c1bd24a8b4900","slug":"the-rain-and-hail-destroyed-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व ओलावृष्टि ने चौपट की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व ओलावृष्टि ने चौपट की फसल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बारिश के साथ गिरे ओले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखा से परेशान किसानों को बेमौसम बारिश ने तगड़ा झटका दिया है। सोमवार सुबह जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं व बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने सरसों व चना के साथ ही गेहूं की फसल को चौपट कर दिया है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। किसानों की माने तो बारिश व ओलावृष्टि ने खेतों में तबाही मचाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार से बदले मौसम के मिजाज ने सोमवार को कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। तेज बारिश के साथ सुबह से ओले भी गिरे। हवा, बारिश और ओले के कारण खेतों में तैयार हो रही फसल का ज्यादातर हिस्सा जमीन पर गिर गया। सर्वाधिक ओला तेंदुआ और मोहनी गांव में गिरा।
विज्ञापन
इसके अलावा मवई खुर्द, चितवार, करही, रामुपुरवा, कालूराम का पुरवा, पहाड़ पुरवा, भिटारी, खप्टिहा, मुरका, बरियारीकला, औंझर, नौबस्ता, छिवलहा, नीबीं, अहिरामगरहाई, देवकली और घुरहेटा क्षेत्र में ओला व बारिश से भारी नुकसान हुआ। मानिकपुर, रामनगर और मुख्यालय के आसपास भी बारिश से कहीं नुकसान तो कहीं सामान्य स्थिति रही।
विज्ञापन
अचानक मौसम की मार से प्रभावित किसान चंद्रमा प्रसाद, रामबाबू, महेश द्विवेदी, गुलाब सिंह, रमा गौतम, कमलाकांत, चंद्रभूषण, उमेश शुक्ल, हनुमान प्रसाद और रमाशंकर आदि ने बताया कि प्रकृति की मार से किसान सर्वाधिक प्रभावित है। पहले सूखे से परेशान रहे और अब कुछ फसल तैयार हो रही थी तो अचानक हुई ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी।