{"_id":"56db22bc4f1c1bb82d8b4a96","slug":"har-har-mahadev-reverberates-in-dharmnagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव
ब्यूूराेअमर उजाला ब्यूूराे, चित्रकूट
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
रामघाट स्थित मत्यगयेंद्रनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने से धर्मनगरी में आस्थावनों का जमावड़ा लगना तय है। रामघाट स्थित मत्यगयेंद्रनाथ स्वामी के मंदिर में सर्वाधिक भीड़ जुटती है। श्रद्घालुओं की सुरक्षा से लेकर प्रशासन जुटा है। धर्मनगरी समेत जिले के सभी शिव मंदिरों में सजावट होने लगी है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की झांकी व व्यापार मंडल की ओर से शिव की बारात निकाली जाएगी।
रामघाट पर मत्यगयेंद्रनाथ स्वामी, पहाड़ी में बाबा पालेश्वर नाथ, बरगढ़ में परानू बाबा और सोमनाथ मंदिर चर के साथ मड़फा के शिवमंदिर में सोमवार को भगवान शिव भक्तों की भारी भीड़ उमडे़गी। शनिवार को ही इन मंदिरों की सफाई शुरू हो गई है। शाम को फूलों की झांकी सजाई गई।
मत्यगयेंद्रनाथ स्वामी मंदिर के पुजारी विपिन तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह महाशिवरात्रि को महाआरती और विशेष शृंगार होगा। शाम को भगवान की झांकी निकलेगी। व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल गुप्ता, अंकित पहारिया और गोलू ने बताया कि शहर के स्टेशन रोड़ से शिव बारात निकलेगी और शाम को रेलवे क्रासिंग के पास काली देवी के मंदिर परिसर में भगवान शिव-पार्वती का विवाह होगा। ज्ञानेंद्र कृष्ण पांडेय ने बताया कि सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व के लिए सभी शिव मंदिरों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। डीएम नीलम अहलावत ने छह जोन और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में कहा कि शिवरात्रि पर्व पर जिले के रामघाट, पालेश्वरनाथ, परानुबाबा, सोमनाथ मंदिर चर आदि स्थानों पर लगने वाले मेले में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और साफ सफाई होगी।
नौ मार्च को फाल्गुन माह की अमावस्या मेला है। इसकी तैयारियों को लेकर डीएम नीलम अहलावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिस विभाग का दायित्व पूर्व में निर्धारित किया गया था, वे अपनी जिम्मेदारी निभाए। डीएम ने कहा कि मेले को लेकर सात मार्च से श्रद्घालु आने लगेंगे। उससे पहले परिक्रमा मार्ग आदि की सफाई कर ले।
डीएम ने इसी दौरान रामायण मेले को लेकर बसों की व्यवस्था करने, लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत कराने को कहा। जल संस्थान से पेयजल, सीएमओ को कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए कहा। बैठक के दौरान एडीएम महेशचंद्र शर्मा, सीडीओ एमए अहसन, सीएमओ डा. पीएन गोयल, एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा, ईओ लालचंद सरोज, डीपीआरओ रामपाल सिंह, उपकृषि निदेशक जगदीश नारायण आदि रहे।