{"_id":"56e6fd6f4f1c1b6c4a8b4a17","slug":"5-million-merchant-s-house-broken-into-and-theft-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर व्यापारी के घर 5 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर व्यापारी के घर 5 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
चोरी की जानकारी होने के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात को चोरों ने किराना व्यापारी के घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने डाग स्क्वाएड की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना कस्बे के बाजार मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, कस्बे के किराना व्यापारी दिनेश चंद्र केशरवानी पुत्र इंद्र नारायण का परिवार घर में सो रहा था। देर रात को छत के रास्ते आए चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नगदी और करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात चोरी कर लिए और छत के रास्ते भाग निकले। घर से ही जुड़ी दुकान होने पर चोर दुकान से काजू, किसमिस आदि भी उठा ले गए।
सोमवार की सुबह नींद खुलने पर परिजनों ने कमरे का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गए। अंदर अलमारी और अटैची का सामान बिखरा पड़ा मिला। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष शैल सिंह और एसआई राजेंद्र सिंह ने डाग स्क्वाएड टीम के साथ निरीक्षण किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।