फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cock businessman shot

मुर्गा कारोबारी को मारी गोली  

Tue, 08 Mar 2016 02:20 AM IST
चंदौली/ ब्यूरो, अमरउजाला
चंदौली/ ब्यूरो, अमरउजाला Updated Tue, 08 Mar 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cock businessman shot
घटनास्थल पर जमा लोग
। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडवारी गांव के बंजारियाडीह बाबा के समीप रविवार की रात 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने भूमि विवाद में मुर्गा विक्रेता युवक को गोली मार दी। गोली युवक की पसली में लगी है। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख कर वाराणसी रेफर कर दिया। युवक ने हमलावर एक युवक की पहचान बतायी है। हालांकि पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। 
विज्ञापन

खंडवारी के बंजरियाडीह बाबा निवासी जियालाल सोनकर (32) की मुर्गा और अंडे की दूकान है।

उसका कुछ लोगों के साथ भूमि का विवाद चल रहा है। रविवार की रात वह परिवार के सदस्यों के साथ टीवी देख रहा था। इसी बीच रात 11 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और मुर्गा खरीदने के लिए आवाज लगाई। जियालाल जब बाहर आकर मुर्गे का दरबा खोलने लगा। तभी बाइक सवार एक युवक ने तमंचा निकाल कर जियालाल पर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज पर परिवार के सदस्य जब तक बाहर निकलते, हमलावर भाग निकले। शोर सुनकर आस पास के लोगों की भीड़     जुट गई। 
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर एक घंटा बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जियालाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख कर वाराणसी रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुनीत परिहार ने बताया कि भूमि विवाद में युवक को गोली मारी गई है। युवक ने एक हमलावर का नाम भी बताया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। युवक से तहरीर लेकर आवश्यक      कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed