फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Storm rain havoc, will face two days of power crisis

आंधी-बारिश का कहर, दो दिन झेलना होगा बिजली संकट

Sun, 13 Mar 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sun, 13 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Storm rain havoc, will face two days of power crisis
आंधी-बारिश का कहर, दो दिन झेलना होगा बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
आंधी-बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को जड़ से ध्वस्त कर दिया। बुलंदशहर समेत जिलेभर की बिजली शनिवार रात से ही गुल हो गई। दो दर्जन से ज्यादा हाइटेंशन लाइनों में फॉल्ट हो गए। शहर के सभी बिजलीघर समेत करीब 70 से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन हो गया।
विज्ञापन


कारपोरेशन को करीब तीन करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका है। शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त करके रख दिया। ट्रांसमिशन के पांच बड़े बिजलीघरों से ब्रेकडाउन करना पड़ा। धरपा 220 केवीए, भूड़ 132 केवीए, जहांगीराबाद 132 केवीए, शिकारपुर 132 केवीए और स्याना 132 केवीए बिजलीघर पूरी तरह ब्रेकडाउन कर दिए।
विज्ञापन


ट्रांसमिशन के इन बिजलीघर के ब्रेकडाउन होने से बुलंदशहर के सभी आठ बिजलीघरों के अलावा स्याना, औरंगाबाद, शिकारपुर, पहासू, छतारी, खुर्जा, जहांगीराबाद, ऊंचागांव, बुगरासी, बीबीनगर, मोहरसा, अहार आदि क्षेत्र के करीब 70 से ज्यादा बिजलीघर ब्रेकडाउन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी-बारिश के कारण बुलंदशहर की सभी हाइटेंशन लाइनें करीब 10 घंटे तक ब्रेकडाउन रहीं। करीब दो दर्जन से ज्यादा हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट हो गया। नगर क्षेत्र के ज्ञानलोक कॉलोनी से जा रही हाइटेंशन लाइन टूटकर घरों के उपर गिर गई।

औरंगाबाद में 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार शाम तक विद्युत आपूर्ति चालू नही हो पाई थी। औरंगाबाद देहात, लखावटी, मैथना जगतपुर, जाड़ौल बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले करीब 60 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

करीब 20 पोल टूटकर जमीन पर नीचे गिर पड़े। उधर गांव कोड़ा शमशाबाद में रात करीब 11 बजे विद्युत पोल टूटकर एक झोपड़ी पर जा गिरा। जिस कारण झोपड़ी नीचे गिर गई। झोपड़ी के नीचे सो रही महिला मुन्नीदेवी और उसकी 7 वर्षीय पोती रानी नीचे दबकर घायल हो गई।

ग्राम खुशहालपुर में विद्युत लाइन का पोल गिरने से ग्राम सैंठा, खुशहालपुर के नलकूपों की लाइन ठप हो गई। वहीं, गुलावठी में 33 केवी का तार टूटने से रात भर आपूर्ति ठप रही।अरनिया फीडर से जा रहे एचटी लाइन के करीब 22 विद्युत पोल उखड़ गए।

इससे करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक विद्युत पोलों को ठीक करने में तीन से चार दिन लग जाएंगे। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों को तब तक बिना बिजली के गुजारना पडेंगा।


अरनिया फीडर से क्षेत्र के गांवों में बिजली की सप्लाई होती है। शनिवार रात आंधी और बारिश कारण हाईटेंशन लाइन के करीब 22 खंभे उखड़ गए। इसके  कारण खुरियावली, सुरजावली, हिसारा, खुटैना, गंगावली, जटौला, हिसौटी, भोगपुर समेत करीब 50 गांवों की बिजली रात से ही गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed