{"_id":"56db26f74f1c1b1c2d8b4cf4","slug":"power-cut-in-250-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 बकाएदार गांवों की कटेगी बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 बकाएदार गांवों की कटेगी बिजली सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के 250 से ज्यादा गांवों की बिजली किसी भी समय कट सकती है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ऊर्जा सचिव ने सभी बिजली अफसरों को बकाएदार गांवों की बिजली काटने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ट्यूबवेल के बकाएदार किसानों पर भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बकाएदारों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए अब पूरे-पूरे गांवों की बिजली आपूर्ति काटने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हुई बैठक में ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 50 फीसदी से ज्यादा के बकाएदार गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह काट दी जाएगी।
सर्किल प्रथम में करीब 90 गांवों की बिजली और सर्किल द्वितीय में करीब 160 गांवों की बिजली आपूर्ति काटी जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने सभी एक्सईएन से 50 फीसदी से ज्यादा बकाएदार गांवों की सूची मांग ली है। गांवों की बिजली काटने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार से जिलेभर के बकाएदार गांवों की बिजली आपूर्ति काटनी शुरू कर दी जाएगी। वहीं, अधीक्षण अभियंता एके चौधरी ने बताया कि ऊर्जा सचिव ने निर्देश दिए हैं कि जून तक सभी निर्माणधीन 95 बिजलीघरों का कार्य पूरा कर लिया जाए। सभी निर्माणदायी फर्मों को निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा मामन बिजलीघर की क्षमता वृद्धि 5 एमबीए बढ़ा दी जाएगी।60 फीसदी हुई राजस्व वसूली ः वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम माह के बावजूद पालिका कर्मचारी महज 60 फीसदी जल कर-गृह कर की वसूली कर सके हैं। ईओ एके सिंह ने कर्मियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।