{"_id":"56dc7db34f1c1b434e8b4595","slug":"power-cut-due-to-storm-and-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद आंधी का बिजली पर बरपा कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद आंधी का बिजली पर बरपा कहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की बिजली व्यवस्था पर आंधी-बारिश कहर बनकर टूटी। आंधी-बारिश ने जिलेभर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। सैकड़ों पोल और दर्जनभर से ज्यादा लाइनों को उखाड़ दिया। कारपोरेशन को करोड़ों का नुकसान और करीब 300 गांव प्रभावित हैं। मंगलवार तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकेगी।
शनिवार रात से ही जिलेभर में हल्की-हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद तेज हवा और फिर आंधी चलने लगी। आंधी के साथ आई बारिश ने दर्जनभर से ज्यादा लाइनों को गिरा दिया। इसके अलावा करीब 100 से ज्यादा बिजली पोल गिर गए।आंधी-बारिश के कारण 60 से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन हो गया।
इनमें मुख्य रूप से खुर्जा के तेलियाघाट बिजलीघर, खुर्जा के कालिंदीकुंज बिजलीघर, बुलंदशहर के हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर, बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर, बुलंदशहर के यमुनापुरम बिजलीघर, बुलंदशहर के भूड़ और मामन सबस्टेशन पर ब्रेकडाउन की स्थिति रही।
विज्ञापन
इसके अलावा ककोड़ का 15 नंबर बिजलीघर, जहांगीराबाद टाउन बिजलीघर, जहांगीराबाद नई मंडी बिजलीघर, मोहरसा बिजलीघर, ऊंचागांव बिजलीघर, रघुनाथपुर बिजलीघर, चरौरा बिजलीघर, अहमदगढ़ बिजलीघर, डिबाई देहात बिजलीघर, लखावटी बिजलीघर और नैथना बिजलीघर पर भी ब्रेकडाउन हुआ।
कारपोरेशन को बिजली-आंधी के कारण करीब दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। बिजली अफसरों ने दावा किया है कि मंगलवार तक जिलेभर की बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। 60 से ज्यादा बिजलीघरों पर हुए ब्रेकडाउन के कारण जिलेभर के करीब 300 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं।