फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahr News ›   power cut due to storm and rain

बारिश के बाद आंधी का बिजली पर बरपा कहर

Mon, 07 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 07 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
power cut due to storm and rain
ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
जनपद की बिजली व्यवस्था पर आंधी-बारिश कहर बनकर टूटी। आंधी-बारिश ने जिलेभर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। सैकड़ों पोल और दर्जनभर से ज्यादा लाइनों को उखाड़ दिया। कारपोरेशन को करोड़ों का नुकसान और करीब 300 गांव प्रभावित हैं। मंगलवार तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन


शनिवार रात से ही जिलेभर में हल्की-हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद तेज हवा और फिर आंधी चलने लगी। आंधी के साथ आई बारिश ने दर्जनभर से ज्यादा लाइनों को गिरा दिया। इसके अलावा करीब 100 से ज्यादा बिजली पोल गिर गए।आंधी-बारिश के कारण 60 से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन हो गया।
विज्ञापन


इनमें मुख्य रूप से खुर्जा के तेलियाघाट बिजलीघर, खुर्जा के कालिंदीकुंज बिजलीघर, बुलंदशहर के हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर, बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर, बुलंदशहर के यमुनापुरम बिजलीघर, बुलंदशहर के भूड़ और मामन सबस्टेशन पर ब्रेकडाउन की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ककोड़ का 15 नंबर बिजलीघर, जहांगीराबाद टाउन बिजलीघर, जहांगीराबाद नई मंडी बिजलीघर, मोहरसा बिजलीघर, ऊंचागांव बिजलीघर, रघुनाथपुर बिजलीघर, चरौरा बिजलीघर, अहमदगढ़ बिजलीघर, डिबाई देहात बिजलीघर, लखावटी बिजलीघर और नैथना बिजलीघर पर भी ब्रेकडाउन हुआ।


कारपोरेशन को बिजली-आंधी के कारण करीब दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। बिजली अफसरों ने दावा किया है कि मंगलवार तक जिलेभर की बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। 60 से ज्यादा बिजलीघरों पर हुए ब्रेकडाउन के कारण जिलेभर के करीब 300 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed