{"_id":"56e462b74f1c1b45768b456f","slug":"my-wife-got-punishment-of-raising-voice-against-illeagal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पर पत्नी नूतन को आवाज उठाने की मिल रही सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पर पत्नी नूतन को आवाज उठाने की मिल रही सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबन के बाद आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पहली बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर खुलकर निशाना साधा। कहा कि उनकी पत्नी की ओर से खनन माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सजा उन्हें व उनके परिवार को मिल रही है। हालांकि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है।
बता दें कि शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने होटल में पत्रकारों के साथ बात की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की ओर से अवैध खनन के खिलाफ कोर्ट में दायर याचिका के बाद ही उनका और उनके परिवार का शोषण शुरू हुआ। उन्होंने प्रदेश में खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व एमएलसी नरेंद्र भाटी पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं की ओर से उन्हें अक्सर धमकी मिल रही है। इसके बावजूद वह पत्नी के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़े रहेंगे। मैंने कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी से मदद नहीं मांगी।
नियमों को ताक पर रखकर निलंबित रखा गया है। हालांकि अमिताभ ने कोर्ट पर भरोसा जताते हुए कहा कि न्यायालय से उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा।