{"_id":"56db14bc4f1c1b3b2d8b4b07","slug":"mla-guddu-pandit-report-cards-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट कार्ड में विधायक गुड्डू पंडित पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट कार्ड में विधायक गुड्डू पंडित पास
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 05 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
राजनैतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई के विधायक जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को विकास कार्यों और लोकप्रियता के क्षेत्र में 17वां स्थान मिला है। एक वेबसाइट द्वारा लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें विधानसभा स्पीकर ने सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रदेश के 403 विधायकों के विकास कार्यों और लोकप्रियता की समीक्षा की गई। जिसमे 50 विधायकों को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। डिबाई के विधायक जयभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को विकास और लोकप्रियता में 17वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
एक वेबसाइट द्वारा बीते शुक्रवार को देर शाम लखनऊ में सम्मान समारोह का अयोजन किया गया था। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गुड्डू पंडित को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक गुड्डू पंडित ने कहा कि उन्होंने सदैव ही पीड़ितों की सहायता की है।
विज्ञापन
क्षेत्र में सुख, शांति और शिक्षा का संदेश दिया है। पूरे क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। शनिवार को गुड्डू पंडित के आवास पर बंधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कलौली, इमलिया, मैथला, मामन कलां जिरौली, महाराजपुर राजघाट, रानी कात्यायनी, कसेरकला आदि गांव के प्रधानों ने उन्हें बधाई दी।