फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   life imprisonment

दो हत्यारों को आजीवन कारावास

Tue, 08 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 08 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment
अदालत - फोटो : अमर उजाला
रामविहार कॉलोनी में साढ़े तीन साल पहले हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने दो हत्यारोपियोें को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने तीसरे आरोपी की पत्रावली को अलग कर दिया है। जबकि चौथा आरोपी अभी भी फरार है।जिला शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद शारिक ने बताया कि रामबिहार कॉलोनी निवासी राजवीर उर्फ राजन का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


18 अक्टूबर 2012 की रात 8 बजे राजवीर उर्फ राजन भतीजे अमित व पड़ोसी धर्मवीर के साथ घर के सामने बैठे हुए थे। तभी दो बाइकों पर महेंद्र व उसका लड़का पुष्पेंद्र उर्फ पोरवी निवासी खेतलपुर भांसौली थाना कोतवाली देहात और किशन व शिवकुमार आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों ने आते ही पिस्टलों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें राजवीर उर्फ राजन की मौत हो गई और धर्मवीर घायल हो गया था। राजवीर की पत्नी सर्वेश देवी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के समय से पुष्पेंद्र के फरार रहने पर उसकी चार्जशीट बाद में आई और उसकी पत्रावली अलग कर दी गई है।


अभियुक्त शिवकुमार बहस के दौरान फरार हो गया था। जिसकी कुर्की की गई थी। न्यायाधीश एडीजे द्वितीय रमेश चंद गुप्ता ने दोनों पक्षों की बहस को सुनकर महेंद्र व किशन को हत्या व हत्या के प्रयास में दोषी मानकर सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed