{"_id":"56d9e5a14f1c1bb3048b4a58","slug":"couple-trapped-in-cane-felt-from-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से गिरा गन्ना दबकर दंपति समेत मासूम घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से गिरा गन्ना दबकर दंपति समेत मासूम घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओवरब्रिज के पास ट्रक से गन्ने का ढेर गिर गया। उसके नीचे दबकर बाइक सवार दंपति समेत मासूम भी घायल हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे बुलंदशहर निवासी असरफ अपनी पत्नी सितारा और 4 वर्षीय पुत्र सोनू को बाइक पर जहांगीरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
जंक्शन स्थित ओवरव्रिज के पास सामने से गन्ने से भरा ट्रक आ रहा था। अचानक ट्रक से गन्ने का एक ढेर बाइक सवार दंपत्ति पर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों ने देखा तो घटना स्थल पर दौड़ पड़े और घायलों को निकाला। लोगों ने तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्चे के सिर में चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।