{"_id":"56e6efb44f1c1b524a8b48b0","slug":"atm-card-changing-removal-70-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 70 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 70 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
एटीएम खातों से 1.36 लाख की ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने गई महिला का कार्ड बदलकर दो युवकों ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। जब मोबाइल पर पैसे निकाले जाने की जानकारी मिली तो महिला को ठगी की जानकारी हुई। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी रीना पत्नी विवेक ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहती है। उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। दो दिन पहले आरटीओ दफ्तर के पास लगे एटीएम से रीना रुपये निकालने गई थीं।
विज्ञापन
इस दौरान एटीएम में पहले से दो युवक खड़े थे। जैसे ही रीना ने कार्ड मशीन में डालकर पासवर्ड डाला तो मशीन हैंग हो गई। तभी खड़े एक युवक ने रीना से कार्ड लेकर दोबारा मशीन में लगाया, लेकिन मशीन नहीं चली। युवकों ने एटीएम मशीन खराब बताकर उसे भेज दिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद रीना के मोबाइल पर दो बार में उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद शातिरों ने 35 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। जब महिला ने अपना कार्ड चेक किया तो देखा कि कार्ड बदला जा चुका है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।