फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   welcome to police

कोरोना से जंग में जुटे पुलिस कर्मियों को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
welcome to police
अलापुर में पुष्प वर्षा से किया पुलिस का स्वागत - फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। देश के कई हिस्सों में जहां कोरोना से जंग में जुटे पुलिस कर्मियों पर पथराव जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं अलापुर कस्बा के बार्ड नंबर पांच के वाशिंदों ने रविवार को पुलिस कर्मियों पर घरों की छतों से फूल बरसा कर अनूठी पहल की उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। लोग सुरक्षित रहें इसके लिए उपको घरों में रहने का ही अनुरोध कर रहे हैं। हालांकि, बेहद जरूरी काम से घरों से निकलने वालों को आने-जाने दिया जा रहा है। अलापुर प्रभारी निरीक्षक केजी शर्मा रविवार को फोर्स के साथ गश्त पर निकले। इस दौरान वह मुस्लिम बाहुल्य वार्ड नंबर पांच में पहुंचे। यहां हिंदू और मुस्लिमों ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा का पुलिस का स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस आम लोगों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए ही उन पर घरों में रहने का दबाव बनाती है। किसी को भी खाने-पीने के सामान की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। पुलिस कर्मियों का पुष्प वर्षा का सम्मान करने वालों में काजी शब्बू, काजी तारिक हुसैन, नजमुल ठेकेदार, काजी शीलू, आशू खान, ग्यास उद्दीन, काजी शीबू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed