फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Time Information not available To 25 thousand fine

सूचना समय से उपलब्ध न  कराने पर 25 हजार जुर्माना

Wed, 09 Mar 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 09 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडी से मांगी गई थीं सांसद निधि के कार्य से संबंधी सूचना
राज्य सूचना आयुक्त ने डीआरडीए के परियोजना निदेशक द्वारा सूचनाएं समय से न दिए जाने के एक मामले में 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उनका पक्ष जानने को भी समय दिया है। 

शहर की पटियाली सराय निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र शमशेर बहादुर गुप्ता ने 31 मार्च 2014 में परिशेजना निदेशक से सूचनाएं मांगी थी। विधान सभा दातागंज और शेखूपर में हुए सांसद निधि के विकास कार्य के लिए सभी मूल प्रपत्र की छाया प्रति मांगी गई। इसके अलावा विधायक और सांसद निधि के कार्यों का स्टीमेट के अनुसार डीआरडीए, आरईएस, पीडब्ल्यूडी को धन दे दिए जाने के बाद कितने समय में काम पूरा किया गया। इसके नियम और शासनादेश की प्रमाणित छाया प्रति भी मांगी गई। इन दो बिंदुओं पर पीडी ने समय रहते जन सूचना नहीं दी बाद में वादी ने अपीलीय अधिकारियों से भी सूचना के संबंध में पत्र दिए। जब सूचना नहीं मिली तो उसने राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट की शरण ली। इसमें पीडी पर 25 हजार रुपये की धनराशि का जुर्माना लगाया गया। अब राज्य सूचना आयुक्त ने प्रतिवादी का पक्ष भी मांगा है। प्रतिवादी की और ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गपाल सिंह उपस्थित हुए। अब सूचना का अधिकार मांगने वाले सुरेंद्र कुमार गुप्ता पर निर्भर है कि उनकी सूचना से संतुष्ट हैं कि नहीं। इस प्रकरण को लेकर डीआरडीए लंबे समय से चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed