{"_id":"5e8197bb8ebc3e6fd500958a","slug":"no-effect-of-seel-border-in-badaun141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में जिले की सीमा सील करने का आदेश बेअसर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विनावर में बरेली की ओर से आते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
बदायूं। लॉकडाउन के उल्लंघन व लोगों के पलायन को रोकने के लिए राज्यों व जिलों की सीमाएं प्रभावी रूप से सील करने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं, परंतु जिले की अधिकतर सीमाओं पर अभी भी लोगों की आवाजाही जारी है। ऐसे में सरकार के आदेशों का उल्लंघन होता आ नज़र आ रहा है। बदायूं जिले की सीमा पर शाहजहांपुर, संभल, बरेली आदि जिले आते हैं। अभी तक दिल्ली से बुलंदशहर व संभल होते हुए हजारों लोग बदायूं की तरफ आ रहे थे। शासन प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को बसों व अन्य वाहनों द्वारा उनके घरों पर भेजा जा रहा था। अब सरकार ने राज्य और जिले की सीमाएं सील करके किसी को भी आने न देने के निर्देश दिए हैं तथा ऐसा होने पर सीधे डीएम व एसएसपी की जिम्मेदारी तय की है, लेकिन सोमवार को भी जिले की सीमाओं पर इसका पालन होता नहीं दिखा। संभल की ओर से चंदौसी, ओरछी, बरेली से भमोरा आदि स्थानों से अब भी जिले में प्रवेश कर रहे हैं।कादरचौक से कासगंज एटा गंजडुंडवारा वाली सीमा को भी सील कर दिया गया है। यहां से लोगों का आवागमन रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।