{"_id":"5e8337a78ebc3e72b4221822","slug":"khichadi-and-fruit-distribution-to-needy-persons162","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मदद को बढ़े हाथ, असहायों को बांटी खाद्य सामग्री, मिलने लगा साथ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मदद को बढ़े हाथ, असहायों को बांटी खाद्य सामग्री, मिलने लगा साथ
विज्ञापन
शेल्टर होम में जरूरतमंदों को फल और अन्य खाद्य सामग्री का किया गया वितरण
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नर सेवा ही नारायण सेवा है, यह सभी जानते हैं। इस समय दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है तो ऐसे में पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा करना केवल धर्म ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी बन जाता है। उनके दर्द को अपना समझते हुए ऐसे लोगों की सेवा करने का बीड़ा अमर उजाला फाउंडेशन ने भी उठाया है। जहां तमाम लोग जरूरतमंदों की तन मन और धन से सेवा कर रहे हैं, वहीं अमर उजाला ने भी मंगलवार को जिला प्रशासन की मदद से प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में बनाए गए शेल्टर होम में वहां रह रहे लोगों को खाद्य सामग्री के वितरण की शुरुआत की।
विज्ञापन
पहले दिन यहां लोगों को खिचड़ी और फलों का वितरण स्वयंसेवी संस्था 'प्रयास' के सहयोग से किया गया। संस्था के संचालक सचिन सक्सेना समेत उनकी टीम में शामिल ज्योति सक्सेना, नितिन निखिल, सुमित श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता आदि ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। यहां पर सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा गया। लॉकडाउन रहने तक अमर उजाला ऐसे ही प्रतिदिन असहाय परिवारों को खाद्य और राहत सामग्री का वितरण करेगा।
विज्ञापन
शेल्टर होम में जरूरतमंदों को फल और अन्य खाद्य सामग्री का किया गया वितरण
- फोटो : AMAR UJALA
शेल्टर होम में जरूरतमंदों को फल और अन्य खाद्य सामग्री का किया गया वितरण