{"_id":"5e89d7818ebc3e774051f296","slug":"food-distribution-for-needy-persons148","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मंच ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवा मंच ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री
विज्ञापन
युवा मंच द्वारा जरूरतमंदों को बांटी गई राहत सामग्री
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना के कहर के कारण चल रहे लॉक डाउन में कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रोज कमाने और खाने वाले यह परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे परिवारों को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले मदद देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को युवा मंच द्वारा ऐसे जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस समय कोरोना के संकट को लेकर हर कोई डरा हुआ है। लॉकडाउन के कारण तमाम परिवार रोजी रोटी को लेकर संकट में आ गए हैं। रोज कमाकर रोज खाने वाले यह परिवार इस समय विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। परिवार के मुखिया के किसी काम पर न जान पाने के कारण रोजमर्रा की चीजों की भी दिक्कत होने लगी है। अमर उजाला फाउंडेशन ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आया है।
जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से फाउंडेशन लगातार इन परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करवा रहा है। रविवार को युवा मंच के संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता के नेतृत्व में नेकपुर और गांधीनगर में जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि उनका संगठन लगातार आगे भी जरूरतमंद परिवारों की मदद करता रहेगा तथा उनके लिए जनसहयोग से सामग्री जुटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन