{"_id":"5e87272a8ebc3e7693222772","slug":"food-and-mask-distribution-in-needy-persons165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं यूथ व सद्भावना फाउंडेशन से जुड़े युवाओं ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बदायूं यूथ व सद्भावना फाउंडेशन से जुड़े युवाओं ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री
लोगों को राहत सामग्री का वितरण करते बदायूं यूथ के सदस्य
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को भी स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को मास्क भी बांटे गए। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की कमी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
कोरोना के संकट के कारण चल रहे लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो रोज कमाते खाते हैं। मजदूरी न मिलने के कारण ऐसे परिवारों के सामने न केवल रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है बल्कि रोजमर्रा के सामान की भी कमी होने लगी है। हालांकि जिला प्रशासन ऐसे लोगों की लगातार मदद कर रहा है, इसके साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आया है।
विज्ञापन
स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। शुक्रवार को बदायूं यूथ व सद्भावना फ़ाउंडेशन की संयुक्त पहल पर जालंधरी सराय में खाद्यान्न सामग्री व मास्क का वितरण किया गया। लगभग छह दर्जन परिवारों को राहत सामग्री के पैकेट दिए गए। बदायूं यूथ के अध्यक्ष जिया अन्सारी ने कहा कि अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। इस मौके पर डॉ. चॉद, मु.अनवर, अनस, महेन्द्र पाल सिंह , सितार, ख़ालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।