{"_id":"5f637c498ebc3e98196ad5c4","slug":"budaun1600355401","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रोकेगा लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग\n\nलोचीनगला में कब्रिस्तान के पास लगा ट्रांसफार्मर, लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रोकेगा लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग लोचीनगला में कब्रिस्तान के पास लगा ट्रांसफार्मर, लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के प्रथम फीडर से जुड़े करीब आधा दर्जन मोहल्लों में बार-बार ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट की समस्या अब काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। दरअसल, जफा की कोठी के पास रखे दो ट्रांसफार्मरों से ही इन इलाकों को सप्लाई होती थी। लोची नगला में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद जफा की कोठी के पास के ट्रांसफार्मरों पर लोड कम हो जाएगा।
शहर के लोची नगला, पटियाली सराय अंश, शहवाजपुर, नई सराय, नई बस्ती, कल्यानगर समेत कई मोहल्लों में बिजली सप्लाई के लिए अंडरग्राउंड लाइन हैं। इन मोहल्लों में सप्लाई जफा की कोठी के पास रखे 100-100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर से होती थी। लोड काफी ज्यादा होने के चलते अक्सर लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती थी। करीब दो महीने से इन इलाकों में हालात और भी खराब हुए हैं। ऐसे में पावर कारपोरेशन ने लोड कम करने के लिए शनिवार को लोची नगला में कब्रिस्तान के पास एक 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। कल्यान नगर और लोची नगला की कुछ लाइनों को इससे जोड़ा जा रहा है। जेई सचिन कुमार ने बताया कि काम लगभग पूरा कर लिया गया है। नये ट्रांसफार्मर से सप्लाई चालू होने के बाद समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
---------
कई मोहल्लों में चार घंटे ठप रही बिजली
बदायूं। लोची नगला में नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की वजह से शनिवार को प्रथम फीडर से जुड़े शहर के कई मोहल्लों में करीब चार घंटे तक बिजली ठप रही। दोपहर करीब 12 बजे सप्लाई बंद होने के बाद तीन बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर और लाइनों की शिफ्टिंग को लेकर शटडाउन लिया गया था। ऐसे में कुछ समय के लिए सप्लाई नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन