फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   boy drowned in tank.

बदायूं : नलकूप की कुंडी में डूबकर बच्चे की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
boy drowned in tank.
बदायूं। कुंवरगांव में घर के बाहर खेलते समय एक मासूम की ट्यूबवेल की कुंडी में डूबकर मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उन्होंने सोमवार सुबह शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम आजमगंज भांसी निवासी वीरेंद्र का ढाई वर्षीय पुत्र सनी रविवार शाम घर के बाहर बने उनके ही ट्यूबवेल के पास खेल रहा था। बताते हैं कि खेलने के बाद पड़ोस के बच्चे अपने घर लौट गए लेकिन सनी का कुछ पता नहीं चला। इधर, देर रात तक बालक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसको तलाश किया। मोहल्ले के बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि सनी को ट्यूबवेल के पास खेलते छोड़ आए थे। इस पर परिवार वाले ट्यूबवेल के पास पहुंचे, जहां कुंडी में उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला। परिजन शव को निकालकर अपने घर ले गए और सोमवार सुबह उन्होंने बच्चे के शव को दफन कर दिया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed