{"_id":"5e8afae78ebc3e72af615851","slug":"all-eight-sample-corona-nigative200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं : छह जमातियों समेत आठों सैंपल निगेटिव निकले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बदायूं : छह जमातियों समेत आठों सैंपल निगेटिव निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान के मदरसे और मस्जिदों में जिन तब्लीगी जमातियों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही थी। उनकी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव निकली है। उनके अलावा दो अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग समेत जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पूर्व तलाशी के दौरान सहसवान के मदरसे और मस्जिदों में करीब 38 लोग गैर प्रांत के पाए गए थे। उस समय ये बताया गया था कि ये लोग काफी समय से मस्जिदों में रह रहे हैं और ये धर्म का प्रचार करने आए हैं लेकिन जिला प्रशासन कोरोना वायरस के प्रति बेहद गंभीर था। इस पर मुंबई के बाड़ला निवासी छह लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां शनिवार को उनके सैंपल लिए गए। इससे एक दिन पहले हजतरपुर क्षेत्र के दो युवक जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराये गए। इनमें से एक युवक दिल्ली से लौटा था। जबकि दूसरा युवक चंडीगढ़ से आया था। उनकी हालत कुछ खराब बताई जा रही थी, जिससे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इन लोगों की सैंपल रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार था। देर रात आठों लोगों की रिपोर्ट आ गई। सभी लोग निगेटिव निकले हैं। इधर, सोमवार शाम जरीफनगर के एक युवक का सैंपल जांच को भेजा गया है। ये युवक कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा था।
आठों लोगों के सैंपल एक दिन पहले भेजे गए थे। देर रात इनकी रिपोर्ट आ गई। सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। इससे काफी राहत मिली है। एक सैंपल और भेजा जा रहा है। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन