फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Theft of millions

हिमालयन कॉलोनी में लाखों की चोरी, हड़कंप

Wed, 09 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Wed, 09 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions
Theft - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद । हिमालयन कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को खंगाल कर लाखों रुपये के आभूषण, नगदी और सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

 

नवोदय विद्यालय चांदपुर के चालक रूपचंद प्रजापति का नजीबाबाद के हिमालयन कॉलोनी में आवास है। बसपा नेता नंदराम प्रजापति का भाई रूपचंद अपने परिवार के साथ पुत्री के इलाज के लिए हरिद्वार गए थे। चोरों ने सोमवार रात मकान का ताला तोड़कर पूरा घर खंगाल डाला।

 

चोरों ने रूपचंद और उसके पुत्रवधू के लगभग चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण, दस हजार रुपये की नगदी और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। रूपचंद के मकान रह रहा किरायेदार सोनू भी परिवार के साथ बाहर गया था। चोरों ने सोनू के कमरे का ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये के आभूषण, हजारों की नगदी चोरी कर ली। सुबह मकान के ताले टूटे देखकर परिजनों को चोरी होने की खबर हुई। रूपचंद ने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

 

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एक ही मकान से मकान मालिक और किरायेदार के लगभग छह लाख के आभूषण, हजारों की नगदी और कीमती कपड़े चोरी चले जाने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 नागरिकों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और रूपचंद व सोनू के यहां हुई चोरी का खुुलासा करने की मांग की।
 

बंद मकान का ताला तोड़ा
चांदपुर। मोहल्ला मुफ्ती सराय में एक मकान में कमरे का ताला तोड़कर चोर कीमती सामना सहित लाखों का माल उड़ा ले गए। मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी भाई असद, अतहर और वजाहत परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। बीच-बीच में चांदपुर मोहल्ला मुफ्ती सराय स्थित मकान में आते रहते हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व भी आए थे।

 

सोमवार को मकान की बैठक का गेट खुला देख लोगों ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। मोहल्लेवासियों ने फोन पर असद को सूचना दी। मंगलवार सुबह दिल्ली से आकर असद ने देखा कमरे के ताले टूटे हुए थे।


 

बताया कि चोर छत पर लगे जाल खोलकर सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरे तथा कमरे के ताले तोड़कर सेफ में रखा एक सोने का गले का सैट, एक सैट चांदी  कीमती बर्तन, कपड़ा आदि चोरी कर ले गए। चोर बैठक का गेट खोलकर फरार हुए बताया जा रहा है। बैठक का गेट खुला मिला तथा जाल पर सीढ़ी लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed