फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   fight

नवजात के लिए दो पक्ष भिड़े

Mon, 07 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Mon, 07 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
fight
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। नवजात को लेने बेटी की ससुराल गए पिता, भाई और गांव के अन्य लोगों से पति ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पुलिस ने विवाहिता को उसका बेटा दिलाते हुए पांच का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन


थाना नगीना देहात थाने के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी थाना नगीना के एक गांव निवासी युवक से की थी। शादी के बाद से ही दंपति में आपसी अनबन रहती थी। करीब 20 दिन पहले विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया। इस बीच उसकी पति से फिर से अनबन हो गई।
विज्ञापन


विवाहिता ने शनिवार को अपने भाई को बुला लिया और उसके साथ मायके चली गई, लेकिन ससुरालवालों ने नवजात बच्चे को उसे नहीं ले जाने दिया। 
रविवार को महिला का पिता, भाई व अन्य गांव वाले नवजात बच्चे को लेने आए। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। गांव वालों के मुताबिक दामाद ने अपने ससुर व साले से जमकर मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ आए बाकी गांव वालों से भी मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और विवाहिता को बुलवाकर बच्चे को उसके हवाले किया। पुलिस ने दामाद सहित पांच का शांतिभंग में चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नाथूराम पंवार के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed