{"_id":"56e319cf4f1c1bc4218b45da","slug":"bullion-traders-walk-out-in-protest-excise-duty-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व यूपी ग्रामीण बैंकों में रही हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व यूपी ग्रामीण बैंकों में रही हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में हड़ताल के चलते बंद पड़ा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में ग्रामीण बैंकों के निजीकरण व आउट सोर्सिंग के विरोध सहित अनेक मांगों को लेकर अरेबिया एवं ज्वाइंट फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक की जिले की सभी 70 शाखाओं पर ताले लटके रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंपलाइज यूनियन जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि सरकार ग्रामीण बैंकों पर काम का बोझ बढ़ाती जा रही है। सचिव गिरीश त्यागी ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई न की तो बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल को विवश होंगे। स्वतंत्रवीर सिंह ने सरकार की बैंकों की निजीकरण की मंशा सफल न होने देने की बात कही।
क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष चोपड़ा को दिए ज्ञापन में निजीकरण लागू न करने व एमेंडमेट बिल 2014-15 को वापस लेने, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति करने, कर्मचारियों पीएफ व पेंशन का लाभ देने, दसवां वेतन समझौता पूर्ण रूप से लागू करने, एसके मित्रा समिति वापस करने, आउटसोर्सिंग बंद करने, दैनिक वेतन भोगियों का नियमितिकरण करने की मांग की। वहीं दो दिन की हड़ताल से करीब 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। प्रदर्शन में हरेंद्र त्यागी, शीलचंद सिंह, ब्रजवीर सिंह, शिव कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नजीबाबाद में राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा सहित नजीबाबाद क्षेत्र की सभी शाखाओं पर तालाबंदी रही ।उत्तर प्रदेश स्टेट ग्रामीण बैंक इंपलाइज फेडरेशन के नेतृत्व में वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर रहे। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की नजीबाबाद, जलालाबाद, आदर्शनगर, गुनियापुर, साहनपुर, मंडावली, जोगीरम्पुरी सहित क्षेत्रीय शाखाओं पर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ताले लटके रहे।
फेडरेशन के जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, सचिव गिरीश त्यागी ने बताया कि जिन मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनमें ग्रामीण बैंकों के निजीकरण का विरोध, सहित कई मांगे शामिल हैं। हड़ताली कर्मचारियों में शाखा प्रबंधक सीलचंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, राघवेंद्र सिंह अत्री, सहित अनेक कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।