फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expo's closing, the buyer came from 58 countries

एक्सपो का समापन, 58 देशों से पहुंचे खरीदार

Tue, 15 Mar 2016 01:42 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 15 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Expo's closing, the buyer came from 58 countries
इंडिया कारपेट एक्सपो में सोमवार को कालीनों के बारे में जानकारी प्राप्त करते वाणिज्य सचिव, रवि कपूर (झुके हुए)
नई दिल्ली के ओखला में चल रहे 31वें इंडिया कारपेट एक्सपो का सोमवार को समापन हो गया। आखिरी दिन वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रवि कपूर सहित बड़ी तादाद में लोगों ने स्टालों का भ्रमण कर मखमली और आकर्षक कालीनों का अवलोकन किया। एक्सपो में 58 देशों से खरीदार पहुंचे थे।
विज्ञापन


आयोजक सीईपीसी के चेयरमैन केआर वॉटल ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में दस हजार करोड़ के कारोबारी लक्ष्य के साथ हम विदा हो रहे हैं। फिलहाल उद्योग की विकास दर 20 फीसदी सालाना के करीब है।  
विज्ञापन


समापन के दिन चेयरमैन ने कहा कि मेक इन इंडिया के नारे को दुनिया भर में समर्थन मिल रहा है। कालीन उद्योग भी प्रधानमंत्री की इस मुहिम में शामिल है।
फेयर में जिम्बाब्वे, वियतनाम, फिलिस्तीन, बुल्गारिया, इसराइल, मिस्र, पोलैंड, यूक्रेन, मलेशिया, मारीशस,

ताईवान, सर्बिया, कोलंबिया, हंगरी इत्यादि छोटे और अमरीकी तथा यूरोपीय सहित 58 देशों के आयातकों की भागीदारी से भारतीय कालीन उद्योग के दिन बहुरने के आसार साफ नजर आ रहे हैं। समापन अवसर पर चेयरमैन ने कई स्टालों का अवलोकन कर उत्पादों की बारीकियां भ्‍ाी देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन के समय मौजूद परिषद के प्रशासनिक समिति के पूर्व और वर्तमान सदस्यों उमेश कुमार गुप्त, हाजी अब्दुल रब अंसारी, भरतलाल मौर्य, हाजी फिरोज वजीरी, ओएन मिश्र, जफर हुसैन हुसैनी, घनश्याम शुक्ला, इश्तियाक खां अच्छू आदि ने अक्टूबर-2016 के फेयर में फिर मिलने का वादा कर समापन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed