फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   worship

महाशिवरात्रि पर शिव को विधि विधान से पूजा

Tue, 08 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
worship
जलाभिषेक। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिव भक्तों ने अपने आराध्य देव शिव को आस्था के जल से सराबोर कर दिया। भक्त बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, बेर, दूध, दही, मधु, चंदन आदि लेकर शिव को पूजने पहुंचे।
विज्ञापन


रात 12 बजे के बाद मंदिर और शिवालयों  के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। कहीं शिव पुराण के मंत्रों की गूंज से वातावरण पवित्र हो रहा था तो कहीं ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव के जयघोष से। भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


देवों के देव महादेव की आराधना का पर्व महराशिवरात्रि इस बार सोमवार को पड़ा। दुर्लभ शिवयोग का संयोग श्रद्घालुओं के विशेष फलकारी होने के कारण श्रद्घालुओं में इस बार विशेष उत्साह देखा गया। जिले के सभी शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव को जलाभिषेक कर विधि विधान से उनकी अराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर जगह-जगह मेले भी लगे। खासकर भद्रेश्वरनाथ, भारीनाथ, तिलकपुर, देवरिया, बरवा और करड़ धाम में भक्तों की खासी भीड़ रही। वहां गंवईं और शहरी संस्कृतियों का मिलाप होते देखा गया। भद्रेश्वरनाथ जाने वाली सड़क पर डारीडीहा से आगे वाहनों के लिए मार्ग बंद कर दिया गया था।

इसलिए डेढ़ किलोमीटर तक लोगों को पैदल जाना पड़ा। भद्रेश्वरनाथ, भारीनाथ, तिलकपुर, कडऱधाम, बरवाधाम और देवरिया के शिव मंदिरों के परिसर में लगे मेले में भीड़ देखी गई। स्वयं सेवी संगठनों ने भी मेलों में स्टाल लगाया था। समाचार पत्र वितरक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश गोस्वामी की ओर से भद्रेश्वरनाथ मेले में खोया पाया कैंप भी लगाया गया था।


सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता थे
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए थे। भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर में रविवार की रात से ही पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे। उनके साथ ही छह थानों के प्रभारी सहित 20 एसआई और 100 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। कुछ महिला पुलिसकर्मी और सिपाही सिविल ड्रेेस में मंदिर परिसर में लगे थे। एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह भी अपने साथियों के साथ सिविल ड्रेस में मंदिर परिसर में नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एएसपी रोहित मिश्र रविवार की रात से ही मंदिर परिसर में बने कंट्रोल रूप में मौजूद रहे। भारीनाथ मंदिर में एसओ कप्तानगंज के साथ ही दुबौला चौकी की फोर्स लगी थी। तिलकपुर में कप्तानगंज व नगर थाने की पुलिस, देवरिया माफी में मुंडेरवा थाने की पुलिस, कडऱ और बरवां धाम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती रणधीर मिश्र ने सुरक्षा की कमान संभाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed