{"_id":"56e461664f1c1b25768b4568","slug":"student-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक छात्र की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक छात्र की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मढोली ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के रामजानकी तिराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा छात्र घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक से प्रवेशपत्र लेने गोंडा जिले के नंदिनीनगर जा रहे थे। हादसे के बाद मौका देख कर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
बीए में पढ़ने वाले दुबौलिया थाना क्षेत्र के रानीपुर लाद गांव निवासी गौरव सिंह पुत्र बजरंगी सिंह और सौरभ दुबे पुत्र शिवपूजन शनिवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए गोंडा जिले के नंदिनी नगर कॉलेज के लिए बाइक से निकले थे। बाइक सौरभ दुबे चला रहा था और गौरव उसके पीछे बैठा था।
दोनों छात्र साढ़े दस बजे के लगभग छावनी बाजार के रामजानकी तिराहे पर पहुंचे थे कि हाइवे से रामजानकी मार्ग की तरफ जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक चला रहा सौरभ दुबे उछल कर दूर जा गिरा और गौरव सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इसी बीच ट्राली का पहिया गौरव के ऊपर चढ़ गया। बाइक चालक सौरभ के छिटक कर दूर गिरने से हल्की चोटें आईं जबकि ट्राली के पहिए के नीचे आ जाने से गौरव बुरी तरह घायल हो गया। एनएचआई की एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल फैजाबाद भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने गौरव सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। पुलिस ट्रैक्टर को पकड़ने छानबीन कर रही है।