{"_id":"5e8c422d8ebc3e6fc0263991","slug":"to-increase-immunity-government-will-provide-door-to-door-rehabilitation164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को, घर-घर पुष्टाहार पहुंचाएगी सरकार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को, घर-घर पुष्टाहार पहुंचाएगी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं और अन्य कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों और शहरों से गांव लौटे लोगों की पहचान आदि के कार्यों में लगाया गया है। अब इसके साथ ही बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने एक नई पहल करते हुए लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने का निर्देश भी दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग के निदेशक शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस का खतरा उनको ज्यादा रहता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए यह भी जरूरी है कि इस कार्य से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी इस दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरतें। पोषाहार के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग का भी पालन करें।
पत्र में कहा गया है कि पोषाहार का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, इसके लिए जरूरी है कि पुष्टाहार प्राप्त करने वाले लाभार्थी या उनके परिजनों के हस्ताक्षर अवश्य लिए जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर पोषाहार के वितरण के संबंध में केंद्रवार 10, 13 और 16 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए तिथिवार जिले स्तर से सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रवार एक रोस्टर जारी किया जायगा। जिला पोषण अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि निर्देशों का पालन करते हुए लाभार्थियों को पुष्टाहार पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन