फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stop extortion from businessmen

बंद करो व्यापारियों से रंगदारी

Mon, 14 Mar 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 14 Mar 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Stop extortion from businessmen
व्यापारी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आए दिन लूटपाट, उत्पीड़न, रंगदारी और हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार व्यापारी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही है। रंगदारी बंद होेनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़कों पर उतरेगा। 
विज्ञापन

डीडीपुरम स्थित एक होटल में प्रांतीय सम्मेलन में घनश्याम दास गर्ग ने  कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। राजनीतिक हस्तक्षेप से व्यापारियों को पूरा न्याय नहीं मिल रहा है। बरेली समेत पूरे प्रदेश में व्यापारी हताहत हो चुके हैं। डकैती और लूट के शिकार व्यापारी न्याय के लिए घूम रहे हैं। बदमाश रंगदारी के लिए आए दिन धमकाते हैं, इससे व्यापारी पूरी तरह असुरक्षित हैं। उन्होंने व्यापारी सुरक्षा सेल के गठन की भी वकालत की। यह भी कहा कि 60 वर्ष आयु पूरी करने वाले वरिष्ठ व्यापारी को पेंशन मिलनी चाहिए। बीमा राशि पांच से बढ़ाकर दस लाख रुपये होनी चाहिए। उन्होंने सराफा कारोबार में लगे एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क को अनुचित बताया। केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उत्पाद शुल्क वापस लिया जाए। मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने सम्मेलन में आए प्रस्तावों का समर्थन किया। विधायक अताउर रहमान ने उत्पाद शुल्क वापसी पर जोर दिया।
विज्ञापन


सुप्रिया ऐरन भी पहुंचीं
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन व्यापारी सम्मेलन में पहुंची। उन्होंने व्यापारी सुरक्षा पर जोर देते हुए प्रस्तावित उत्पाद शुल्क वापस लेने को कहा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय महासचिव राजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल आदि नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल पाटिल महानगर अध्यक्ष बने
इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की महानगर शाखा का गठन भी किया गया। इसमें अनिल पाटिल को अध्यक्ष बनाया गया। सम्मेलन में मेरठ, हापुड़, शामली, रामपुर, आगरा, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, मथुरा समेत दो दर्जन जिलों से प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम में सुनील खत्री, सोनू शर्मा, धर्मपाल पप्पू, राकेश गुप्ता, अश्वनी दुबे, अनमोल गोल्डी, रोहित बिंदल, अमित भारद्वाज, धीरु यादव, अवधेश सिंह, तरुण साहनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed