{"_id":"5e86074d8ebc3e6fbd569754","slug":"social-distancing-in-lockdown61","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलन क्लब सब्जी मंडी और कालीबाड़ी में एसपी सिटी ने सिखाया फासले का फार्मूला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एलन क्लब सब्जी मंडी और कालीबाड़ी में एसपी सिटी ने सिखाया फासले का फार्मूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लॉकडाउन में एलन सब्जी मंडी सुबह चार से आठ बजे तक ही खुल रही है। इससे ज्यादा समय तक दुकान खोलने पर पुलिस की लाठियां बरस रही हैं। गुरुवार को एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने एलन क्लब और कालीबाड़ी में फासले का फार्मूला दुकानदार और खरीदारों को बताया।
विज्ञापन
एसपी सिटी के पहुंचते ही मची भगदड़ एलन क्लब सब्जी मंडी में थोक विक्रेताओं को ही सब्जी खरीदने की अनुमति थी, बावजूद इसके भारी तादाद में लोग फुटकर सब्जियां खरीदने भी पहुंचे थे। जिनको मंडी के बाहर खड़े निगम के कमांडो और पुलिसकर्मी भगा रहे थे।
सुबह आठ बजे तक मंडी लगभग खाली हो गई थी। इसी दौरान वहां एसपी सिटी रविंद्र कुमार भी दलबल के साथ पहुंचे। फुटकर सब्जियां खरीद रहे पांच लोगों को पकड़कर थाने ले चलने को कहा तो हड़कंप मच गया। पकड़े गए लोगों ने हाथ पांव भी जोड़े मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान वहां मौजूद दो पार्षदों ने मान मनौवल कर लोगों को छुड़वाया। इसके बाद एसपी सिटी ने फड़ियों को सिर्फ थोक विक्रेताओं को ही सब्जी बेचने की हिदायत दी और आदेश न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मोहल्ले के लिए सब्जी खरीदने आए थे पार्षद खरीदा ढाई किलो प्याज, तीन गोभी और टमाटर: एसपी सिटी के तेवर देख पार्षद भी सकते में आ गए थे क्योंकि वह खुद ही अपने फुटकर तौर पर सब्जियां खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने ढाई किलो प्याज, दो किलो टमाटर, तीन गोभी समेत धनिया, मिर्च, नींबू वगैरह खरीदे थे। गेट के पास बैठे दोनों पार्षदों ने पकड़े गए लोगों को छोड़ने की सिफारिश लेकर पहुंचे तो एसपी सिटी ने उनका परिचय पूछ लिया। बताया कि वह पार्षद हैं और मोहल्ले में सब्जी बंटवाने के लिए खरीदने आए थे।एसपी सिटी ने अनुरोध पर लोगों को छोड़ दिया।
कालीबाड़ी में लगी थी भीड़ : कालीबाड़ी की मुख्य सड़क समेत गलियों तक में लोग घरों के बाहर जमावड़ा लगाए हुए थे। इंग्लिशगंज की गलियों में एसपी सिटी ने फोर्स के साथ मार्च किया तो भगदड़ मच गई। वहीं, कुछ लोग फिर भी बाहर खड़े थे, जिन्हें चेतावनी देते हुए घरों के अंदर कराया। आखिरी बार चेतावनी दी और आगे से बिना चेतावनी दिए सीधे कार्रवाई किए जाने को कहा है। इसी दौरान वहां पर कोटेदार बगैर सोशल डिस्टेंस का पालन कराए राशन बांट रहा था। एसपी के पहुंचते ही उसने लोगों को दूर-दूर खड़ा होकर राशन लेने को कहने लगा। चालाकी देख एसपी सिटी वहां पहुंचे और कोटेदार को जमकर फटकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन