फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hangama on inferior food quality

बरेली में भोजन की खराब गुणवत्ता पर हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
hangama on inferior food quality
बरेली। लॉकडाउन के बाद दिल्ली व दूसरे प्रांतों से घरों को कूच करने वालों को 14 दिन रखने के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों पर बदइंतजामी फैली है। मंगलवार के बाद  बुधवार को भी यहां मजदूरों ने भोजन न मिलने की बात कहकर हंगामा किया। स्थानीय अफसरों  की न सुनी तो डीएम एसएसपी यहां व्यवस्था देखने पहुंचे। मजदूरों का आरोप था कि इन्हें समय  से भोजन व दूसरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
अफसरों ने साथ लाए भोजन के पैकेट देकर सभी  को शांत कराया। दिल्ली व रुद्रपुर आदि स्थानों से पैदल व अन्य वाहनों से घर निकले लोगों को पुलिस ने  शाहजहांपुर बार्डर पर रोककर एक कॉलेज में ठहराया है। वहां रोजाना हंगामा हो रहा है। 
विज्ञापन
बुधवार को ठहराए गए लोगों ने खराब भोजन देने और कॉलेज में कोई व्यवस्था न होने का शोर  मचाकर हंगामा शुरू कर दिया। तैनात पुलिसकर्मियों ने समझाया लेकिन वह नहीं माने। इनमें  शामिल देवरिया के एक युवक ने डीएम को मेसेज कर सूचना दे दी। तब डीएम नितीश कुमार  एसएसपी शैलेश पांडेय के साथ वहां पहुंचे। पहले उन्होंने साथ लाए भोजन के पैकेट को बंटवाया  फिर सभी को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी को  घर जाने दिया जाएगा। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार के निर्देश पर यह  व्यवस्था की गई है। मंगलवार को घर जाने के लिए गोरखपुर का एक युवक सीओ फरीदपुर से भिड़  गया था। उन्होंने समझाबुझाकर उसे शांत कराया था। पुलिस के अनुसार सभी घर जाने के लिए  जानबूझकर हंगामा कर रहे है। यहां सभी व्यवस्थाएं समुचित हैं। जांच कर रहे डॉ. संजीव  दिवाकर ने सभी को स्वस्थ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed