{"_id":"5e861cba8ebc3e6fea5a53a5","slug":"fir-on-friend-of-corona-positive121","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन का नोटिस फाड़कर घर के बाहर टहल रहा था कोरोना पॉजिटिव का दोस्त, रिपोर्ट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
क्वारंटीन का नोटिस फाड़कर घर के बाहर टहल रहा था कोरोना पॉजिटिव का दोस्त, रिपोर्ट
बरेली। सुभाष नगर के कोरोना पॉजिटिव रेलवे कर्मी का दोस्त रेलकर्मी क्वारंटीन का नोटिस फाड़कर अपने घर के बाहर घूम रहा था। बारादरी पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हाल ही में नोएडा से लौटे सुभाष नगर निवासी युवक को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। बाद में जांच कराई गई तो युवक के रेलकर्मी पिता समेत परिवार के 5 लोग कोरोना से संक्रमित निकले। इसके बात परिवार के सभी 6 लोगों को निजी अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया। इस दौरान परिवार के संपर्क में आए उनके परिचितों और मिलने वालों को भी घरों में क्वारंटीन कर दिया गया। कृष्णानगर निवासी रेलकर्मी सौरभ मौर्य भी इनमें शामिल था। वायरस की पुष्टि होने से पहले वह रेलकर्मी के संपर्क में रहा था। बारादरी पुलिस ने उसे घर में क्वारंटीन करके दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया था। मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि सौरभ ने नोटिस फाड़ दिया है और अपने घर के बाहर घूम रहा है। इससे आसपास के लोगों को संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया था। रुहेलखंड चौकी प्रभारी कुलदीप ने मौके पर जाकर जांच की तो आरोप सही पाए गए। रेलवे कर्मी बहस करने लगा कि वह ठीक है और घर के बाहर ही घूमेगा। इसके बाद दरोगा कुलदीप सिंह की ओर से सौरभ मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।