फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight turtles recovered two smuggler jailed

आठ कछुए बरामद, दो तस्कर जेल भेजे

Tue, 15 Mar 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 15 Mar 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Eight turtles recovered two smuggler jailed
कछुअा तस्कर
कूड़ा बीनने के बहाने कछुआ पकड़कर तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तस्करों का तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा। एसआई शिवकुमार शुक्ला, सिपाही हरीओम दीक्षित, जितेंद्र सिंह एवं दंगल सिंह के साथ रविवार रात स्टेशन रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन लोग बोरा लटकाए आते दिखे। शक होने पर रोककर पूछताछ की गई तो तीनों ने कचरा बीनने की बात कही। बोरा पलटवाने पर एक बोरे में कचरा और हड्डी व दूसरे बोरे में आठ जीवित कछुए निकले। इसी दौरान एक आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस भी पीछे दौड़ी पर अंधेरा होने के चलते वह हाथ नहीं लगा। पकड़े गए शनि व संजीव निवासी सीकरी गेट चंदौसी को हिरासत में ले लिया। फरार होने वाले साथी का नाम इन्होंने कालिया बताया। पकड़े गए दोनो आरोपियों ने बताया कि मांस खाने के लिए कछुए पकड़े हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि कछुओं को तस्करी के लिए पकड़ा था। दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed