{"_id":"62064f9320ecf0434e4cf7bb","slug":"bareilly1644580755","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में ही सपा-आरएलडी का सफाया हो चुका है : अमित शाह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पहले चरण में ही सपा-आरएलडी का सफाया हो चुका है : अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
विज्ञापन
पहले चरण में ही सपा-आरएलडी का सफाया हो चुका है : अमित शाह
क्रासर
-भाजपा तीन सौ सीटों के पार जाकर सरकार बनाने जा रही
-योगी आदित्यनाथ ने रुहेलखंड-पश्चिमी उप्र से माफियाराज-गुंडाराज खत्म कर दिया
-आज आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जेल में है
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। गृहमन्त्री अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है। मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटो से पार जाकर एक बार फिर योगी सरकार बना रही है। कहाकि 2017 से पहले जब मैं उप्र आता था तो लोगों की एक ही मांग होती थी कि गुंडाराज खत्म कर दो। आप लोग खुद ही बताओ यहां माफियाराज कायम था। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड से गुंडाराज खत्म कर दिया है। प्रदेश में तीन बड़े नाम थे, बड़ा दबदबा था। पहला आजम खान, अतीक अहमद , मुख्तार अंसारी आज कहां है। अगर गलती से भी अखिलेश बाबू की सरकार बन गई तो यह फिर जेल से बाहर होंगे। वह शुक्रवार भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में टोल प्लाजा के सामने मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
अमित शाह ने संबोधन की शुरुआत की भारत माता के जयकारे से की। कहाकि पहले माफियाओं को देखकर पुलिस भाग जाती थी। आज पुलिस का सायरन सुनकर माफिया भाग जाते हैं। यह परिवर्तन सिर्फ भाजपा ला सकती है। क्योंकि सपा-बसपा की मजबूरी है इन माफियाओं को संरक्षण देना। अमित शाह ने कहाकि आपने उप्र में 2014 में, 2017, 2019 में किसे जिताया बस उसी को 2022 में जिताना है। कहाकि आज गरीबों को इलाज के लिए भाजपा ने हर गरीब को पांच लाख तक का सारा इलाज आयुष्मान कार्ड से मुफ्त कराया। घर-घर शौचालय बनवाया है। एक करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई। अखिलेश बाबू ने नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है लेकिन अखिलेश बाबू ने गरीबों को इलाज नही मुहैया कराया था। कोविड का टीका इजाद हो गया तो इन्हीं अखिलेश बाबू ने कहा था कि ये मोदी का टीका है। फिर एक महीने बाद खुद ही दुबककर बैठ गए। प्रदेश की जनता इनकी सुनती नहीं है। अगर गलती से भी सुन लेती तो क्या उप्र तीसरी लहर से बच पाता। कहाकि हमारी सरकार आने पर हर किसान को मुफ्त सिंचाई मिलेगी। भाजपा ने कहा वह हर छात्रा को स्कूटी देगी तो अखिलेश बाबू ने कहा वह पेट्रोल देंगे। न उनकी सरकार आएगी न पेट्रोल देंगे। आप हमें एक मौका और दो हम प्रति व्यक्ति की आय दोगुनी करने का काम करेंगे। कानपुर में लेदर पार्क बना रहे हैं जिससे अनुसूचित जाति के लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, अंकित शुक्ला, जिला प्रभारी संतोष सिंह, मेघनाथ कठेरिया, चंचल गंगवार, व निर्भय गुर्जर समेत अन्य मौजूद रहे।
0000000
कश्मीर, एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र
अमित शाह ने कहा कि ये यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बाद भी यूपी अर्थव्यवस्था ने छठें नंबर पर था, आज योगी की सरकार ने अर्थव्यवस्था को दूसरे नंबर पर लाया है। हम अनुच्छेद 370 हटाना चाहते थे और अखिलेश बाबू विरोध करते थे। पीएम मोदी के प्रयास से कश्मीर से 370 हटाई गई। दस साल सपा, बसपा के सहयोग से केंद्र में कांग्रेस की सरकार चली, आए दिन भारत में आलिया, मालिया घुस जाते थे। यहां दंगा करते थे। मोदी सरकार में जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की, सर्जिकल स्ट्राइक की और उन्हें मार गिराया। आज भाजपा की सरकार में कोई देश भारत को आंख उठाकर नहीं देख सकता।
विज्ञापन
000000
भाषण की शुरुआत जिगर के टुकड़ों से
अमित शाह ने भाषण की शुरुआत मैदान में मौजूद युवाओं को जिगर का टुकड़ा संबोधित करते हुए किया। भाषण की शुरुआत में रामगंगा, बाबा अलखनाथ, त्रिवटी नाथ को प्रणाम किया और कहाकि बरेली जलपति की जन्मभूमि मानी जाती है। स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। मैं स्वन्त्रता संग्राम सेनानी शांति चरण विधार्थी जिन्होंने 1942 केडीएम कालेज में यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराया था। उन्हें आज श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन