{"_id":"61d41bf3c9b1da56050bf568","slug":"bareilly1641290739","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की मैराथन में अव्यवस्था, कई लड़कियां घायल, मची भगदड़","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कांग्रेस की मैराथन में अव्यवस्था, कई लड़कियां घायल, मची भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की मैराथन में अव्यवस्था, कई लड़कियां घायल, मची भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर में महिला मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के साथ हजारों छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भीड़ अधिक होने के कारण कई बच्चियां आपस में टकरा कर गिर गई अलबत्ता कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे 'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैराथन की शुरुआत बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान से की गई। जो यहां से शुरू होकर अयूब खान चौराहा बरेली कॉलेज गेट कालीबाड़ी शामत गंज विकास भवन मार्ग कंपनी गार्डन से चौकी चौराहा होते हुए वापस बिशप मंडल इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर कुछ बच्चों के पुरस्कारों की घोषणा की गई और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से या मैराथन आयोजित की गई। इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह सचिव तौकीर आलम पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन पार्टी नेता पूनम पंडित प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन