फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रंक सीवर लाइन के बाद अब ब्रांच लाइन बिछाने का काम शुरू

ट्रंक सीवर लाइन के बाद अब ब्रांच लाइन बिछाने का काम शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन
ट्रंक सीवर लाइन के बाद अब ब्रांच लाइन बिछाने का काम शुरू क्रासर अमृत योजना के तहत लाइन बिछाने का काम हुआ शुरू, मोहल्लों में सड़कों की शुरू हुई खोदाई 212 करोड़ की लागत से मोहल्लों में बिछाई जानी है, ब्रांच लाइन अमर उजाला ब्यूरो बरेली। ट्रंक सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। 212 करोड़ की लागत से शहर में 50 किलोमीटर की लाइन बिछाई जानी है। इससे 31 हजार लोगों को कनेक्शन पहले फेज में दिए जाने हैं। विकास भवन रोड पर सोमवार से खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है।
जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि अमृत योजना के तहत खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है। शासन ने ब्रांच सीवर लाइन बिछाने के लिए सरकार ने 212 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। पहले फेज में 50 किमी लंबी लाइन बिछाई जा रही है। विकास भवन के पास राधेश्याम कॉलोनी में ब्रांच सीवर लाइन को बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यहां काम पूरा होने के बाद शहर के दूसरे हिस्सों में काम शुरू किया जाएगा। बताया कि कुल 174 किलोमीटर लाइन बिछाई जानी है। इसी के साथ पुरानी क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक भी किया जाएगा और जर्जर लाइनों को बदला भी जाएगा। बताया कि इसे 2022 तक पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed