फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   त्रिशूल एयरबेस पहुंचे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

त्रिशूल एयरबेस पहुंचे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
त्रिशूल एयरबेस पहुंचे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
त्रिशूल एयरबेस के बाहर ही रोक दिए जनप्रतिनिधि के वाहन। - फोटो : Amar Ujala
त्रिशूल एयरबेस पहुंचे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
विज्ञापन
- करीब 23 मिनट की देरी से बरेली पहुंचे प्रधानमंत्री - जनप्रतिनिधियों ने एम्स और आईटी पार्क की मांग रखी अमर उजाला ब्यूरो बरेली। शाहजहांपुर जाने के लिए त्रिशूल एयरबेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। फिर बरेली के पांच विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान विधायकों ने एम्स और आईटी पार्क बनवाने की मांग रखी, इस पर प्रधानमंत्री ने आश्वासन भी मिला।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोपहर 12.10 बजे पहुंचना था। पर वह दोपहर करीब 12.33 बजे पहुंचे। फिर मुलाकात के बाद वह शाहजहांपुर के लिए हेलीकॉप्टर से गए। उनके साथ मुख्यमंत्री भी रवाना हुए। इससे पहले सुबह करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली एयरपोर्ट में पहुंचे थे। इसके बाद एयर फोर्स की गाड़ी से मुख्यमंत्री वीआईपी लाउंज पहुंचे, जहां विधायको ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने करीब 30 मिनट तक विधायक से बरेली के विकास कार्यों और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed