{"_id":"61bc8d08e72fd30ef5711e37","slug":"bareilly1639746824","type":"story","status":"publish","title_hn":"तान्या, पूजा और भारती बनी प्रतियोगिता विजेता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तान्या, पूजा और भारती बनी प्रतियोगिता विजेता
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तान्या, पूजा और भारती बनी प्रतियोगिता विजेता
विज्ञापन
बरेली। रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की
ओर से छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
‘युवा एवं भावी मतदाता लोकतंत्र की पहचान’ शीर्षक के तहत पोस्टर
प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा तान्या प्रथम,
पूजा द्वितीय और बीएससी की भारती तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, अन्य छात्राओं
को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास वर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में वनस्पति
विज्ञान प्रभारी डॉ. निशा वर्मा, जन्तु विज्ञान प्रभारी डॉ. फौजिया खान और
डॉ. हिमशिखा यादव शामिल रहीं। प्राचार्य ने सभी के प्रदर्शन को सराहा। ब्यूरो