{"_id":"61bc8cf361e68c5f1438e2ad","slug":"bareilly1639746803","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का नारा ‘नोट नहीं लेंगे नोटा दबाएंगे’","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवाओं का नारा ‘नोट नहीं लेंगे नोटा दबाएंगे’
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में नुक्कड़ नाटक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं का नारा ‘नोट नहीं लेंगे नोटा दबाएंगे’
विज्ञापन
बरेली। मतदाता जागरूकता स्वीप के तहत बरेली कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना
की ओर से शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
‘नोट नहीं लेंगे नोटा दबाएंगे’ शीर्षक पर कॉलेज की अलग-अलग टीमों ने
नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग किया। इसमें पैसे और शराब से दूर रहकर स्वच्छ
छवि की सरकार चुनने का सुझाव दिया। साथ ही, गलत मतदान होेने से समाज पर
पड़ने वाले प्रभार का भी प्रस्तुतिकरण किया। नाटक में कलाकार आलोक शर्मा ने
मंत्री के निजी सचिव, अमृतेश कुमार ने मंत्री, अजय शर्मा ने ग्रामीण की
भूमिका निभाई। नाटक की स्क्रिप्ट आलोक शर्मा ने लिखी। संयोजन बरेली कॉलेज
स्वीप के प्रभारी और सहायक प्रोफेसर वनस्पति शास्त्र डॉ. राजीव यादव ने
किया। इस दौरान स्वयंसेवक शलभ गुप्ता, अमन मिश्रा, चंद्र प्रकाश शर्मा,
विजय सिंह, राजेन्द्र शर्मा, कृष्णा, शुभम यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो